हसनपुर: रहरा के गांव सिरसा कला निवासी ग्रामीण ने ग्राम प्रधान पति पर पट्टे के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया
रहरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा कला निवासी सुकेश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें ग्रामीण सुकेश कुमार ग्राम प्रधानपति पर आरोप लगाते हुए बता रहा है कि 5 वर्ष पहले उसने पट्टे के नाम पर उससे 50 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। सुकेश कुमार का आरोप है कि बीते दिन उसकी पत्नी जंगल से घर लौट रही थी।