बरहट: जमुई रेलवे स्टेशन पर खड़े टाटा दानापुर ट्रेन से शराब के साथ एक युवक को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Apr 23, 2024 बरहट प्रखंड के जमुई रेलवे स्टेशन पर सोमवार को टाटा दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से शराब के साथ एक युवक को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकरपुर गांव निवासी नरेश महतो का पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गई है। बता दें कि रेल पुलिस लगातार झारखंड से आने वाले ट्रेन की गहनता से जांच की जा रही है।