बरहट: जमुई राजद उम्मीदवार अर्चना रविदास ने गाली गलौज की निंदा की, चिराग को बताया बड़ा भाई, कहा बदनाम की कोशिश
Barhat, Jamui | Apr 18, 2024 जमुई लोकसभा से राजद उम्मीदवार अर्चना रविदास ने गुरुवार को चिराग पासवान की मां बहन लगाकर गाली देने वाला वीडियो वायरल होने पर निंदा की। साथ ही कहां की प्रायोजित वीडियो वायरल किया गया है। ताकि उनके छवि को खराब किया जा सके। साथ ही उन्होंने चिराग को अपना बड़ा भाई और उनकी मां को अपनी मां बताया। साथ ही पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।