बरहट: बरहट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामनवमी पर्व
Barhat, Jamui | Apr 18, 2024 बरहट प्रखंड में बुधवार को रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए दिन भर श्रद्धालुओं की तांता लगी रही। इस दौरान मलयपूर , चौहान टोला ,बस्ती पर , बरहट ,पांडो, गुगुलडीह,नुमर ,बरियारपुर, कटौना, सहित कई इलाके के श्रद्धालु पूजा अर्चना करते दिखे।