बरहट: कटौना मोड़ के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा की चपेट में आने से पुलिस कर्मी हुए घायल
Barhat, Jamui | Apr 19, 2024 बरहट प्रखंड के कटौना मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम मतदान कराकर लौट रहे एक पुलिस कर्मी तेज रफ्तार ई रिक्शा सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें पुलिस जवान घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जबकि पुलिस ने ई रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया। घायल पुलिस जवान की पहचान मोतिहारी पूर्वी चंपारण निवासी रामनिवास सिंह के रूप में की गई है।