गोरखपुर: मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरे की जिला अस्पताल में मौत, हार्ट अटैक से मौत की आशंका, सराफा की दुकान में की थी लूट
गोला क्षेत्र के सराफा दुकान में हुई लूटकांड के मुख्य आरोपी सहारनपुर के देवबंद कस्बा निवासी मेहंदी हसन की जिला अस्पताल में मौत हो गई।पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद आरोपी को जेल भिजवाया गया था।जहां देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई।हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया,जहां उसकी मौत हो गई।प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही हैं।