गोरखपुर: लखनऊ में रतना सिंह ने किया सुसाइड, गोरखपुर में कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग
विश्वविद्यालय के पंत पार्क में मृतका रतना सिंह के परिजनों और परिचितों ने कैंडल जलाकर उनको श्रद्धांजलि दी,इस मौके पर मृतका की बहन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग किया।और कहा कि हम चाहते हैं कि जिस तरह से हमारी बहन ने तड़प तड़प कर मौत को गले लगाया है।उसी तरह से आरोपियों का एनकाउंटर हो,उनके घरों पर बुलडोजर चले।और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई