बक्सर: बक्सर के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी के जन्मदिन पर आत्म शुद्धि व वाक सुचिता के साथ रखेंगे उपवास
Buxar, Buxar | Oct 10, 2025 बक्सर संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद रहे व पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर, 11 अक्टूबर 2025 को उपवास रखेंगे. उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस बार दिल्ली आवास पर आत्मशुद्धि, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और राजनीति में वाक्-शुचिता के संकल्प के साथ एक दिवसीय उपवास पर रहूंगा।