उचकागांव: पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ी, आरक्षण सूची पर टिकी हैं दावेदारों की निगाहें
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही उचकागांव प्रखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. चाय की दुकानों से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक हर जगह पंचायत चुनाव की चर्चा जोरों पर है. हालांकि चुनावी माहौल के बीच संभावित उम्मीदवारों की बेचैनी भी बढ़ गई है. इसकी मुख्य वजह आरक्षण रोस्टर को लेकर बनी अनिश्चितता है.