पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद यादव तेज प्रताप यादव के आवास पर, जन्मदिन पर खिलाया केक
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का आज जन्मदिन है। पटना स्थित अपने आवास पर तेज प्रताप यादव अपने समर्थकों के साथ और परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं गुरुवार रात करीब 8:00 बजे लालू प्रसाद यादव भी तेज प्रताप यादव के आवास पर पहुंचे जहां तेज प्रताप यादव ने केक काटा और लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे को केक खिलाया