जहानाबाद: ट्रेन धरने जा रही महिला को अपराधियों ने अगवा कर गला रेतकर हत्या का प्रयास किया, बंशी बीघा पुल से बरामद
ट्रेन पकड़ने जा रही एक महिला को कुछ अपराधियों ने अगवा कर उसके साथ मारपीट और उसका गला रेत दिया साथ ही उसके पेट में भी चाकू मारकर फरार हो गया। महिला को आज गुरुवार सुबह होश आया तो वह स्थानीय लोगों से मदद मांगी और डायल 112 की पुलिस टीम को सूचना मिलने के बाद उसे बंशी बीघा पुल के पास से बरामद कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।