गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन नारकोस के तहत ₹1,39,400 का अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 1 को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF की टीम ने 5.788 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को जब्त किया गया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने मंगलवार की रात 8 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 ए पर एक संदिग्ध व्यक्ति को ब्लू रंग के पिट्ठू बैग के साथ देखा गया।जिसे रोककर पूछताछ की गई।पूछताछ में खुद का नाम अखिलेश साव बताया।