नरवर: मगरौनी चौकी पुलिस ने पुरानी मगरौनी से 8 साल से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
बुधवार रात 8 बजे जारी पुलिस प्रेस नोट के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी चौकी पुलिस ने वर्ष 2018 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी गब्बर सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुरानी मगरौनी से पकड़कर न्यायालय करैरा में पेश किया गया। कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे विशेष वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।