कासगंज: कासगंज में लायंस क्लब कासगंज गोल्ड की बैठक हुई, नई कार्यकारिणी का गठन किया गया
कासगंज। लायंस क्लब कासगंज गोल्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक नदरई गेट स्थित एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। इस बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक की शुरुआत में क्लब के सचिव पंकज अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब द्वारा किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।