डौण्डीलोहारा: खरखरा डेम पिकनिक स्पॉट के रूप में पहली पसंद बना, बहते पानी का आनंद लेने दूर-दूर से पहुंच रहे पर्यटक
भीषण गर्मी के बीच डौंडीलोहारा ब्लॉक के खरखरा जलाशय (खरखरा डेम) इन दिनों लोगों के लिए राहत और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। दुर्ग-भिलाई की पेयजल आपूर्ति के लिए जलाशय से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते यहां बहते पानी का आकर्षक नजारा देखने को मिल रहा है।