अशोक नगर: समाजसेवियों ने सेन चौराहे पर यातायात पुलिस के लिए बनवाई अस्थायी चौकी
अशोकनगर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक सराहनीय पहल सामने आई है। शहर के समाजसेवी रवि कुमार एवं वैशाली सलूजा ने सेन चौराहा पर यातायात पुलिस के लिए अस्थायी चौकी स्थापित कराई है। इससे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को धूप और वर्षा से राहत मिलेगी तथा वे अधिक दक्षता से कार्य कर सकेंगे।