विदिशा: उदयगिरि रोड पर एक बुलेट वाहन को सुधा अमृत लिखे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसका इंजन फूट गया चालक भी हुआ घायल...
कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयगिरि मार्ग पर मंगलवार रात 10 बजे एक दोपहिया बुलेट वाहन को सुधा अमित लिखा मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक घायल हुआ है साथ ही बाइक को भी नुकसान हुआ है। ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर हंगामा की स्थिति निर्मित हो गई। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया