बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी बुजुर्ग राम लखन को उसके बेटे ने जमकर मारा पीटा। जिससे बुजुर्ग राम लखन की बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।