ईरान अपने मारे गए सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को आखिरी विदाई देने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस दौरान ईरान के शहरों में विशाल जुलूस निकाले जाएंगे। ईरानी अधिकारियों का मानना है कि इसमें 1.5 से 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं। अंतिम संस्कार में जुटने वाला यह जमावडा एक विश्व रिकॉर्ड बना सकता है। अगर ऐसा होता है तो ईरान अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ेगा जो 37 साल पहले बना था।
ईरान में 37 साल पहले 1989 में उस समय के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह रुहोल्लाह खुमैनी के अंतिम संस्कार में ईरान की आबादी का छठा हिस्सा जमा हो गया था। उसे मानव इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार माना जाता है, जिसमें 1.02 करोड़ लोग शामिल हुए थे।
#Iran #RuhollahKhomeini
Korba, Korba | Jul 4, 2026