अररिया: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की प्रगति की उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति के लिए दिए निर्देश
Araria, Araria | Jul 2, 2026 उप विकास आयुक्त अररिया श्रीमती रोजी कुमारी की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला समन्वयक, सभी प्रखंड समन्वयक एवं कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया।