ग्वालियर गिर्द: रविवार को ग्वालियर के कई इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 9 बजे से शुरू होगा शटडाउन
ग्वालियर में रविवार को हजारों उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। निर्माण और मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा कुछ क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी जानकारी बिजली विभाग द्वारा शनिवार रात 10 बजे जारी की गई।