भीलवाड़ा: श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में चोरी, ताला काटकर चोर ले उड़े साउंड मशीन, बर्तन और नकदी, भक्तों में आक्रोश
शहर के सुखाड़िया नगर, कोटा बाईपास रोड स्थित श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने मंदिर परिसर के एक कमरे का ताला काटकर सामान और नकदी पार कर दी। घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में गहरा रोष व्याप्त है।