अटरू: कुंजेड़ में जलजीवन मिशन के तहत अब तक 533 कनेक्शन दिए गए
Atru, Baran | Mar 6, 2026 कुंजेड़ पँचायत मुख्यालय पर जलजीवन मिशन के तहत 533 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए है ,जिनमे ग्रीष्मऋतु को देखते हुए बराबर सप्लाई की जा रही है। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रविन्द्रमीणा, कनिष्ठअभियंता चंद्रप्रकाश मीणा ने बताया कि कुंजेड़ गाँव मे वाटर लेवल 300 फिट है जिससे दो नलकूपों के जरिये गाँव के उच्चजलाशय भरे जा रहे हैं। सहायक अभियता रविन्द्र मीणा ने बताया।