बीसलपुर: बीसलपुर में 4 दुकानों से लाखों का सामान चुरा ले गए चोर, ग्राम गोवल में तीन दुकानों को बनाया निशाना
बीसलपुर नगर के हबीबुल्लाह खां जनूबी निवासी मोहम्मद रियाज की स्टेशन रोड पर किराना व लाइट की दुकान से उसके अंदर रखा परचूनी व लाइट ₹200000 कीमत का सामान चोरी कर लिया। ग्राम गोवल पतीपुरा में मुकेश की किराने की दुकान, विष्णु की साइकिल रिपेयरिंग की दुकान के खोखे से,मंगली प्रसाद की चोकर की दुकान के ताले तोड़कर नगदी व सामान चुरा लिया। पुलिस जांच करने में जुटी है।