कोंच: नेपाल की फेवा झील में डूबा गया के कोंच का युवक, मौत
ताल बाराही मंदिर दर्शन के बाद नहाते समय हुआ हादसा, गांव में शोक
Konch, Gaya | Jul 11, 2026 दोस्तों के साथ खुशी-खुशी नेपाल घूमने गया चिचौरा का रोहित शर्मा अब कभी वापस नहीं लौटेगा। गया जिले के कोंच प्रखंड के चिचौरा गांव के एक युवक की शुक्रवार को पोखरा स्थित फेवा झील में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चिचौरा निवासी स्व. संजय शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र रोहित शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रोहित अपने चार दोस्तों के साथ नेपाल भ्रमण पर गया।