कोल: नगला मानसिंह में बिना इंडिकेटर दिए गाड़ी टर्न करने के विरोध पर की गई छात्रों संग मारपीट, 5 लोग हुए घायल
Koil, Aligarh | Jan 23, 2025 अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके के नगला मानसिंह में देर रात मैक्स गाड़ी ने बिना इंडिकेटर दिए गाड़ी को टर्न कर दिया।जिसके चलते वहां से गुजर रहे छात्रों से गाड़ी टच होने के बाद छात्रों के द्वारा विरोध किया गया।जिसके उपरांत बीएससी थर्ड ईयर के छात्रों का आरोप है कि दबंग गाड़ी चालकों के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई जिसको देख उनके द्वारा अपने परिवार को सूचना दी।