कोल: कठपुला के निकट स्कूल की जर्जर छत तोड़ते समय मजदूर छत समेत गिरकर घायल, साथियों ने पहुँचाया अस्पताल
Koil, Aligarh | Jan 22, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के जीटी रोड कठपुला के निकट की है। जहां एक स्कूल की जर्जर छत को तोड़ रहा मजदूर छत समेत नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल मजदूर का नाम दीपक बताया गया जो कि थाना सासनीगेट इलाके के अवतार नगर का निवासी है। साथियों की मदद से उपचार हेतु जिला अस्पताल मलखान सिंह बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे पहुंचाया गया।