कोल: NH-34 पर रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रौंदा, हादसे में एक की हुई मौत और दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Koil, Aligarh | Jan 23, 2025 अलीगढ़ के अकराबाद थाना इलाके के NH-34 गोपी फ़्लाईओवर पर तेज रफ़्तार से दौड़ रही रोडवेज बस ने ट्रेक्टर-ट्रॉली को रौंद दिया। इस घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनों को मलखान सिंह जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने म्रतक के शव को मोर्चरी भेज दिया।