कोल: पुलिस ने मथुरा बाईपास से चोरी की स्कूटी व अवैध चाकू के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jan 22, 2025 थाना सासनीगेट पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चोरी के मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को मथुरा बाईपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया चोर के कब्जे से चोरी की गई एक स्कूटी व एक अवैध चाकू बरामद किया है।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के उपरांत अभियुक्त को समय रहते न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।