बक्सर: पंचकोसी परिक्रमा के पांचवें दिन बक्सर में श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा, देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु
Buxar, Buxar | Nov 24, 2024 रविवार को पंचकोसी परिक्रमा के पांचवे दिन श्रद्धालुओं का जत्था बक्सर पहुंचा। बता दें कि सुबह 6 बजे से हीं श्रद्धालु बक्सर पहुंचने लगे थे, जहां चरित्रवन में लिट्टी चोखा का अनोखा महोत्सव देखने को मिला। पुरे दिन बक्सर जिले का चरित्रवन क्षेत्र लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा। लिट्टी चोखा महोत्सव में देश के विभिन्न कोने से लोग पहुंचे।