झांसी: नवागन्तुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ सीपरी थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की, दिलाया सुरक्षा का भरोसा
Jhansi, Jhansi | Apr 25, 2025 नवागन्तुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा-व्यवस्था के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ थाना सीपरी बाजार क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गयी। गश्त के दौरान आम नागरिकों से वार्ता कर उन्हें शान्ति एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही लोगों को विश्वास दिलाया गया कि झाँसी पुलिस “सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा” है।