Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
mistyhelpingtrust
16
2
नीलकंठेश्वर मंदिर, जिसे उदयेश्वर महादेव मंदिर भी कहा जाता है, विदिशा जिले के उदयपुर गांव में स्थित एक ऐतिहासिक और अद्भुत शिव मंदिर है। यह मंदिर अपनी प्राचीन वास्तुकला, आध्यात्मिक महत्व और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के कारण प्रसिद्ध है। 11वीं शताब्
7.2k views |
Vidisha Nagar, Vidisha
| Apr 30, 2026
#others
#religion
#national
MORE NEWS
विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, खिलाड़ियों और आमजन ने दिया स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण का संदेश .. खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस तीन जून के अवसर पर बुधवार को जिला खेल परिसर, स्टेडियम विदिशा से भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रातः 7 बजे प्रारंभ हुई इस रैली में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं, प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। साइकिल रैली का शुभारंभ जिला खेल परिसर स्टेडियम से हुआ। रैली नीमताल, ओवरब्रिज, एसएटीआई, पीतलमील चौराहा, मंडी ओवरब्रिज, जयप्रकाश मंच माधवगंज, स्टेशन चौराहा तथा पुराना अस्पताल मार्ग से होते हुए पुनः जिला खेल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति एवं जनजागरूकता से जुड़े नारों के साथ साइकिल चलाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण तथा ईंधन की बचत का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को नियमित व्यायाम, स्वास्थ्य संवर्धन और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। जिला खेल अधिकारी श्री प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस रैली में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। उन्होंने कहा कि साइकिल का उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसपी जाटव, जिला क्रीड़ा अधिकारी (स्कूल शिक्षा विभाग) श्री प्रशांत रघुवंशी सहित खेल संघों के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री शैलेन्द्र सरभैया, श्री अवधेश दुबे, श्री रविकांत नामदेव, श्री लक्ष्मीनारायण पटेल, श्रीमती ज्योति ठाकुर, श्री ऋषभ विश्वकर्मा, श्री अजय चौहान, श्री योगेश धुर्वे, श्री संतोष शाक्य, श्री सोनू शाक्य, श्री धीरेन्द्र मिश्रा, श्री राकेश शर्मा सहित अनेक खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षकों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया। विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित इस रैली ने युवाओं एवं नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha
Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026
विदिशा में तेजस कार्यशाला का आयोजन, युवाओं और उद्यमियों को स्टार्टअप एवं स्वरोजगार के अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी .. जिले के युवाओं एवं उद्यमियों को सशक्त बनाने तथा स्टार्टअप इको सिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार के स्टार्टअप इंडिया, डीपीआईआईटी (DPIIT), एम.पी. स्टार्टअप सेंटर तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, विदिशा के संयुक्त तत्वावधान में सम्राट अशोक अभियांत्रिकी संस्थान (SATI) के कैलाश सत्यार्थी हॉल में TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन , विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री क्षितिज शर्मा, तथा अन्य अतिथियों की उपस्थित में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं, नवाचारकर्ताओं, स्टार्टअप संस्थापकों तथा उद्यमियों को शासन की विभिन्न योजनाओं, प्रोत्साहन नीतियों एवं व्यवसायिक अवसरों की जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों को एम.पी. स्टार्टअप पॉलिसी, स्टार्टअप इंडिया रिकग्निशन, फंडिंग एवं निवेश के अवसर, मार्केट एक्सेस, निर्यात संवर्धन, GeM ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म तथा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्टार्टअप इंडिया, डीपीआईआईटी, एमपीआईडीसी, एम.पी. स्टार्टअप सेंटर एवं एमएसएमई विभाग के अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने उद्यमिता विकास, नवाचार, व्यवसाय विस्तार तथा सरकारी सहायता योजनाओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। विशेषज्ञों ने युवाओं को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजक बनने के लिए प्रेरित किया तथा स्टार्टअप पंजीयन, वित्तीय सहायता एवं विपणन से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल भाषा में समझाया। कार्यशाला में एम.पी. स्टार्टअप सेंटर भोपाल के वरिष्ठ सलाहकार श्री शिवांशु पालिया, एमपीआईडीसी भोपाल के महाप्रबंधक श्री राहुल शर्मा, सेक्टर एक्सपर्ट श्री ईश पलटानी, डीपीआईआईटी के श्री रित्विक मल्होत्रा (वर्चुअल), ओडीओपी के वरिष्ठ प्रबंधक श्री हरपित सिंह (वर्चुअल), जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र विदिशा के महाप्रबंधक श्री अशोक श्रीवास्तव, आरसेटी निदेशक श्री फटीक चंद्र मेहली, आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी श्री आलोक रावत, लीड बैंक मैनेजर श्री बी.एस. बघेल, स्टार्टअप नोडल अधिकारी एसएटीआई श्री दिव्य ऋषि सांई, इनक्यूबेशन हेड श्री ओमकार तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की सहायक प्रबंधक श्रीमती जयंती कुमारी, सुश्री शिवानी सिंह एवं सुश्री रितु साहू सहित जिले के विभिन्न स्टार्टअप प्रतिनिधि, उद्यमी, विद्यार्थी एवं नवाचारकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सेडमेप के जिला समन्वयक श्री दिनेश गावड़े ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सहायक प्रबंधक सुश्री शिवानी सिंह द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने व्यवसायिक विचारों, स्टार्टअप पंजीयन, वित्तीय सहायता, विपणन एवं निर्यात संबंधी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। कार्यक्रम ने युवाओं में उद्यमिता के प्रति उत्साह बढ़ाने तथा जिले में नवाचार आधारित आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha
Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026
सफलता की कहानी: प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता की ओर .. विदिशा के औलिंजा ग्राम की श्रीमती नर्वदी कुशवाह अपने क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की प्रेरक पहचान बनीं .. मध्यप्रदेश की मेहनती और प्रगतिशील महिला कृषक श्रीमती नर्वदी कुशवाह आज अपने गांव में प्राकृतिक खेती और महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि किसान प्रकृति के साथ जुड़कर खेती करे, तो कम लागत में बेहतर उत्पादन के साथ आत्मनिर्भरता भी प्राप्त की जा सकती है। ग्यारसपुर विकासखंड के ग्राम औलिंजा निवासी श्रीमती नर्वदी कुशवाह कृषि विभाग की आत्मा परियोजना से जुड़कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही हैं। इसके साथ ही वे कृष्णा स्वसहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं और समूह के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ते कदम - पहले उनके खेत में रासायनिक खाद और कीटनाशकों का उपयोग किया जाता था, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही थी और मिट्टी की उर्वरता भी कम हो रही थी ATMA परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाने का निर्णय लिया। आज वे अपने खेत में प्राकृतिक विधि से विभिन्न फसलों एवं सब्जियों का उत्पादन कर रही हैं। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों की जगह जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग शुरू किया, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार हुआ और उत्पादन लागत भी कम हुईं। देशी गाय आधारित प्राकृतिक उत्पाद निर्माण - नर्बदी कुशवाह अपने घर पर देसी गाय के गोबर एवं गौमूत्र से प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले कई जैविक उत्पाद तैयार करती हैं, जैसे- जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र। इन उत्पादों का उपयोग वे स्वयं अपनी खेती में करती हैं तथा अन्य किसानों को भी उपलब्ध कराती हैं। उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पाद गांव में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। अन्य किसानों को कर रहीं जागरूक - वे केवल स्वयं प्राकृतिक खेती नहीं कर रहीं, बल्कि गाँव-गाँव जाकर अन्य किसानों को भी रसायन मुक्त खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं किसानों को वे प्राकृतिक उत्पाद बनाने की विधि, कम लागत वाली खेती और मिट्टी संरक्षण के बारे में जानकारी देती हैं। उनकी प्रेरणा से कई किसान अब रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। महिला समूह से आत्मनिर्भरता - कृष्णा स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद दीदी अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण और सहयोग दे रहीं हैं। प्राकृतिक खेती के माध्यम से उन्होंने न केवल अपनी आय बढ़ाई, बल्कि गाँव की अन्य महिलाओं को भी रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की राह दिखाई। कम लागत अधिक लाभ - प्राकृतिक खेती अपनाने से उनकी खेती की लागत में कमी आईं है तथा गिट्टी की उर्वरता और जल धारण क्षमता में सुधार हुआ है। अब उन्हें अपनी उपज के अच्छे दाम भी मिल रहे हैं क्योंकि लोग रसायन मुक्त उत्पादों को अधिक पसंद कर रहे हैं। प्रेरणादायक संदेश - प्राकृतिक खेती मिट्टी, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य तीनों के लिए लाभकारी है। "देशी गाय आधारित खेती किसानों को आत्मनिर्भर बना सकती है। "जब महिलाएँ खेती में नेतृत्व करती हैं, तब पूरा गाँव प्रगति करता है। "कम लागत और प्राकृतिक संसाधनों के सही उपयोग से खेती लाभकारी बन सकती है। निष्कर्ष - श्रीमती नर्वदी कुशवाह की सफलता कहानी यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और प्राकृतिक खेती के प्रति विश्वास से किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं ये आज अपने क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की प्रेरक पहचान बन चुकी हैं और अन्य किसानों को भी टिकाऊ एवं लाभकारी खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। "प्राकृतिक खेती केवल खेती की पद्धति नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन, समृद्ध किसान और सुरक्षित भविष्य की दिशा है। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha
Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026
कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड ने मृदा परीक्षण अभियान तहत किसानों को मिट्टी परीक्षण की जानकारी दी .. ग्राम ठर्र और पीपरहुंठा में मृदा परीक्षण अभियान का आयोजन किया गया .. कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड, विदिशा द्वारा मृदा परीक्षण अभियान आयोजित कर किसानों को मिट्टी परीक्षण की जानकारी प्रदान की गई है। कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको), द्वारा विदिशा के दो ग्राम ठर्र और पीपरहुंठा में मृदा परीक्षण अभियान का आयोजन किया गया। दोनों ग्रामों में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रगतिशील कृषक और अन्य किसान व ग्रामीण जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री विकाश राणा (क्षेत्रीय प्रतिनिधि प्रशिक्षु), कृभको विदिशा द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कृभको के स्वर्णिम इतिहास एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक दो वर्ष में खेत की मिट्टी का परीक्षण करवाना आवश्यक है, जिससे भूमि में उपलब्ध पोषक तत्वों की स्थिति की सही जानकारी प्राप्त हो सके तथा आवश्यकतानुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग किया जा सके। उन्होंने किसानों को मिट्टी का नमूना लेने की सही विधि, मृदा परीक्षण से होने वाले लाभ, तथा कृभको द्वारा संचालित निःशुल्क मृदा परीक्षण सेवा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उर्वरकों के उचित एवं संतुलित उपयोग, तरल जैव उर्वरकों के महत्व तथा लाभदायक फफूंद माइकोराइजा के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही किसानों को भूमि में घटते ऑर्गेनिक कार्बन के स्तर के प्रति जागरूक करते हुए सिटी कम्पोस्ट, गोबर खाद तथा अन्य कार्बनिक उत्पादों के उपयोग की सलाह दी गई। साथ ही किसानों को नवीन ई-टोकन प्रणाली की जानकारी भी प्रदान की गई। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha
Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन, युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संदेश .. विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत विदिशा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विदिशा के समन्वय से विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में साइकिल के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर एक भव्य जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें छात्राओं, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को साइकिल के नियमित उपयोग के लाभों, प्रदूषण नियंत्रण, ईंधन की बचत तथा पर्यावरण-अनुकूल परिवहन अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों एवं संदेशों के जरिए समाज को स्वस्थ और हरित भविष्य के लिए साइकिल को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा साइकिल के महत्व पर आधारित नुक्कड़ नाटक (स्किट) भी प्रस्तुत किया गया। नाटक में आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं, बढ़ते प्रदूषण और यातायात संबंधी चुनौतियों को दर्शाते हुए साइकिल को एक सरल, सस्ता, स्वास्थ्यवर्धक एवं पर्यावरण हितैषी साधन के रूप में प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से प्रभावित किया। इस दौरान युवाओं को मेरा युवा भारत (MY Bharat) के "Nation's First" अभियान से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और उनकी सकारात्मक ऊर्जा, नवाचार एवं सामाजिक भागीदारी से राष्ट्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. डी. अहिरवार ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। डॉ. शांता अहिरवार (एनएसएस समन्वयक), श्रीमती आकांक्षा माहावेरिया (उप निदेशक, मेरा युवा भारत, विदिशा) तथा डॉ. विनीता प्रजापति (एनसीसी प्रभारी) ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए साइकिल को स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, स्टाफ सदस्य, एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन और राष्ट्रहित के अभियानों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया गया। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha
Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026
2