Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image

निर्माणाधीन संदीपनी विद्यालय का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश .. अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर एवं गंजबासौदा एसडीएम श्रीमती अनुभा जैन ने शनिवार को गंजबासौदा स्थित निर्माणाधीन संदीपनी विद्यालय का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। अपर कलेक्टर श्री डामोर ने संबंधित निर्माण एजेंसी एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कार्य की गति तत्काल बढ़ाई जाए। उन्होंने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने तथा नियमित रूप से प्रगति की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जल निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए कि विद्यालय में शीघ्र पानी की लाइन डालने की कार्रवाई पूर्ण की जाए, ताकि भवन तैयार होने के साथ ही विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। अधिकारियों ने संबंधित विभागों से निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे संदीपनी विद्यालय का संचालन निर्धारित समय पर प्रारंभ किया जा सके। #Vidisha

MORE NEWS

शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु अंतिम अवसर 04 अगस्त तक लें प्रवेश
..
विदिशा जिले के समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न एनसीवीटी एवं एससीवीटी व्यवसायों (ट्रेड्स) में रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। ऐसे सभी आवेदक जिनका नाम चयन सूची / अलॉटमेंट लिस्ट में जारी हुआ है, वे 04 अगस्त 2026 तक संस्थान में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराएं और शुल्क जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करें। प्रवेश अवधि की जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 की प्रातः 09:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक है। आधिकारिक पोर्टल: mpiticounseling.co.in है। प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज़ (मूल एवं छायाप्रति) 10वीं / 8वीं की अंकसूची (ट्रेड अनुसार), एमपी ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (4 प्रति), स्थानांतरण प्रमाण-पत्र एवं चरित्र प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है। अंतिम तिथि (04 अगस्त 2026) के पश्चात प्रवेश का अवसर समाप्त हो जाएगा। अतः आवेदक समय सीमा के भीतर संस्थान पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। #Vidisha #JansamparkMP

शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु अंतिम अवसर 04 अगस्त तक लें प्रवेश .. विदिशा जिले के समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न एनसीवीटी एवं एससीवीटी व्यवसायों (ट्रेड्स) में रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। ऐसे सभी आवेदक जिनका नाम चयन सूची / अलॉटमेंट लिस्ट में जारी हुआ है, वे 04 अगस्त 2026 तक संस्थान में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराएं और शुल्क जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करें। प्रवेश अवधि की जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 की प्रातः 09:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक है। आधिकारिक पोर्टल: mpiticounseling.co.in है। प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज़ (मूल एवं छायाप्रति) 10वीं / 8वीं की अंकसूची (ट्रेड अनुसार), एमपी ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (4 प्रति), स्थानांतरण प्रमाण-पत्र एवं चरित्र प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है। अंतिम तिथि (04 अगस्त 2026) के पश्चात प्रवेश का अवसर समाप्त हो जाएगा। अतः आवेदक समय सीमा के भीतर संस्थान पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। #Vidisha #JansamparkMP

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

नगर में लगे अवैध होर्डिगों को, विदिशा नगर पालिका के द्वारा हटाए गए

नगर में लगे अवैध होर्डिगों को, विदिशा नगर पालिका के द्वारा हटाए गए

Vidisha Nagar, Vidisha | Jul 31, 2026

यातायात के नियमों का पालन नहीं हो रहा #ख़बर1इंडिया

यातायात के नियमों का पालन नहीं हो रहा #ख़बर1इंडिया

Vidisha Nagar, Vidisha | Jul 31, 2026

निर्माणाधीन संदीपनी विद्यालय का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश .. अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर एवं गंजबासौदा एसडीएम श्रीमती अनुभा जैन ने शनिवार को गंजबासौदा स्थित निर्माणाधीन संदीपनी विद्यालय का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। अपर कलेक्टर श्री डामोर ने संबंधित निर्माण एजेंसी एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कार्य की गति तत्काल बढ़ाई जाए। उन्होंने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने तथा नियमित रूप से प्रगति की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जल निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए कि विद्यालय में शीघ्र पानी की लाइन डालने की कार्रवाई पूर्ण की जाए, ताकि भवन तैयार होने के साथ ही विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। अधिकारियों ने संबंधित विभागों से निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे संदीपनी विद्यालय का संचालन निर्धारित समय पर प्रारंभ किया जा सके। #Vidisha - Vidisha News