जिला मुख्यालय पर अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने शुक्रवार को होटल और कैफे पर बड़ा क्लीन-अप अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के सुपरविजन में गठित 10 टीमों ने शहर के विभिन्न होटल, गेस्ट हाउस और कैफे पर एक साथ दबिश देकर सघन जांच की। अभियान का नेतृत्व डीएसपी मीनाक्षी ने किया।