अजयगढ़: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कलेक्टर के कड़े निर्देश, अब होगी तेज मॉनिटरिंग
Ajaigarh, Panna | Mar 25, 2026 पन्ना कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर ने विशेष रूप से किशोरी बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए और कहा कि लक्षित