ग्यारसपुर: ग्यारसपुर के हैदरगढ़ में सड़क निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
ग्यारसपुर के हैदरगढ़ में गुरुवार शाम 5 अजे विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा और समाधान की मांग की।