आंवला: आंवला के रामनगर ब्लॉक कार्यालय पर रोजगार सेवकों का धरना दूसरे दिन जारी, मानदेय न मिलने से परेशान
Aonla, Bareilly | Jun 18, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र के रामनगर में ग्राम रोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन गुरुवार शाम पांच बजे दूसरे दिन भी जारी रहा। रोजगार सेवक कई महीनों से मानदेय न मिलने से परेशान हैं।रोजगार सेवकों ने एक ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात उन्हें कई महीनों से ब्लॉक स्तर से मानदेय नहीं मिला है।