अनूपपुर: मारपीट के बाद भालूमाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप, पीड़ितों ने एसडीओपी से न्याय की गुहार लगाई
जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धुर्वासिन में मारपीट का मामला सामने आया है, जहां पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामले को लेकर पीड़िताओं ने अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतमा से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जिसे लेकर एसडीओपी में जांच के निर्देश दिए हैं ।