फतुहा: नदी थाना पुलिस ने गुलमहियाचक रेलवे लाइन के पास से 120 लीटर देसी शराब के साथ दो पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | May 23, 2026 नदी थाना पुलिस ने गुलमहियाचक रेलवे लाइन के पास से 120 लीटर देसी शराब के साथ दो पियकड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस की भनक लगते ही शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि शराब धंधेबाज की पूरी जानकारी मिल गई है।शराब धंधे बाज पर नामजद प्राथमिक की दर्ज किया गया है। गिरफ्तार पियक्कड़ सुरेंद्र कुमार और अमरजीत कुमार जेल भेजा गया है।