चंडी: दस्तूरपर मोड़ से 47 लीटर विदेशी शराब व ₹48000 नकदी बरामद, माधोपुर में 10 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
Chandi, Nalanda | Jun 24, 2024 दस्तूरपर मोड़ के पास से 47 लीटर विदेशी शराब व 48 हजार नगद सहित माधोपुर से 10 लीटर चुलाया शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि दस्तूरपर मोड़ के समीप पुलिस को देखकर बाइक सवार शराब तस्कर ने झोला में रखा विदेशी शराब सड़क किनारे फेंककर बाइक लेकर फरार हो गया था। झोला से 47 लीटर विदेशी शराब व 48 हजार नगद बरामद किया।