प्रतापगढ़: महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत ग्राम पंचायतों में श्रमिक नियोजन के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी
प्रतापगढ़, अति. जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद् प्रतापगढ़ पर्वत सिंह चुण्डावत ने बताया की महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत प्रतापगढ़ जिले में वर्तमान में 233 ग्राम पंचायतों में 5550 कार्यों पर 1 लाख 6 हजार 690 श्रमिकों का नियोजन किया जा रहा है। श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में प्रतापगढ़ जिले राज्य मे छठे स्थान पर है