सिहोरा: बुढ़गर नेशनल हाईवे 30 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, भाई-बहन की मौत
गोसलपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 में गुरुवार शाम 6:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों दूर जा गिरे और उनकी मौके पर मौत हो गई। हासिल जानकारी के मुताबिक रंजीत गोटिया उम्र 40 वर्ष निवासी तलाड और सोमवती बाई उम्र 35 वर्ष निवासी उचेहरा दोनों की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जप्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है।