राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने निर्माण कार्यों और प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा मंगलवार को शाम 5:00 बजे करीब जिला पंचायत सभा कक्ष में निर्माण कार्यों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर ने आर्डर शीट तैयार नहीं करने पर ब्लॉक समन्वयकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।