डुमरा: सीतामढ़ी में 84 पोस्ट परिक्रमा के साथ निकली मां जानकी की डोली, गांव-गांव में उमड़ा भक्ति का सैलाब
मिथिला की पावन धरती सीतामढ़ी में इन दिनों भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सीतामढ़ी धाम राजद्वार स्थित जानकी मंदिर के पुजारी त्रिभुवन द्विवेदी के नेतृत्व में 84 पोस्ट परिक्रमा के अंतर्गत मां जानकी की पावन डोली निकाली गई।