बरेली: फरीदपुर थानाक्षेत्र के फ्यूचर इंस्टीट्यूट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर इलाज के दौरान व्यक्ति की हुई मौत
फरीदपुर थाना क्षेत्र के फ्यूचर इंस्टीट्यूट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।