बरेली: प्रधानमंत्री मोदी का बरेली में ऐतिहासिक रोड शो, झलक पाने, सेल्फी को उत्सुक दिखा हजारों का जनसमूह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक रोड शो की बरेली की जनता साक्षी बनी। प्रधानमंत्री की एक झलक पाने और उन्हें अपनी सेल्फी में कैद करने के लिए हजारों मोबाइल हाथो में लहराते देखे गये। हवा से लेकर सड़क तक कड़े सुरक्षा घेरे में एक घंटे से ज्यादा प्रधानमंत्री मोदी ने बरेली में रोड शो किया। रोड शो में फूलों की वर्षा के साथ बरेली की जनता ने अपने प्रिय नेता का अभि