#हृदयविदारक_घटना 😢💔
तलैया में डूबे दो चचेरे भाई, एक साथ उठीं दो अर्थियां तो दहल उठा गांव
मातगुवां (छतरपुर)। ग्राम रनगुवां में उस समय मातम पसर गया, जब राजू बाबा की तलैया में नहाने गए दो चचेरे भाइयों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में 23 वर्षीय युवक और उसके 12 वर्षीय चचेरे भाई की जान चली गई। दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। एक साथ दो अर्थियां उठीं तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं।
बचपन की मासूमियत और हंसी-खुशी से भरा दिन एक पल में परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
#Chhatarpur #Matguwan #Runaguwan #Accident #Drowning #HeartBreakingNews #MadhyaPradesh