डिंडौरी: विधायक ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का वीडियो वायरल कर बीजेपी सरकार को घेरा
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अयोध्या मंदिर और मंदिर में हुई चोरी पर की गई टिप्पणी का वीडियो मंगलवार सुबह 10:00 वायरल करते हुए भाजपा सरकार को घेरा । दरअसल स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा मंदिर कॉरिडोर हो गया और इनका कार्यालय तीर्थ हो गया ।