कौंच: कोंच में सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कोंच, शिवालयों में उमड़ी आस्था का सैलाब, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
Konch, Jalaun | Aug 3, 2026 कोंच में श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। सुबह 8 बजे से ही नगर और आसपास के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प, धतूरा, आक, भांग और नैवेद्य अर्पित करते हुए सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।