कोडरमा: कोडरमा में मातृ छाया द्वारा 25 जनवरी को 7 किमी दौड़, जीतने पर मिलेगा हजारों का इनाम
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के युवाओं में खेल भावना, आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मातृ छाया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन को लेकर युवाओं के साथ-साथ आम नागरिकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है. ट्रस्ट द्वारा इस प्रतियोगिता को पूरी तरह सामाजिक और खेल भावना से ओतप्रोत बनाने की है।